अजय शास्त्री (संपादक)
राजधानी दिल्ली में अब बस टर्मिनल संग घर-बाजार होंगे। दिल्ली सरकार ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डिवेलपमेंट स्कीम के तहत द्वारका सेक्टर 2 में मोबिलिटी हब बनाने की योजना तैयार की है। अधिकारियों के अनुसार, इसे 31.82 एकड़ में विकसित किए जाएगा। योजना की लागत करीब 4,200 करोड़ होगी।
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने ट्रांजिट ओरिएंटेड डिवेलपमेंट (TOD) स्कीम के तहत द्वारका सेक्टर-22 में इंटीग्रेटेड मोबिलिटी हब बनाने की योजना तैयार की है। परियोजना में द्वारका में एक नए इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के साथ आवासीय और व्यावसायिक विकास भी शामिल होगा, ताकि राजधानी के मौजूदा बस अड्डे पर दबाव कम किया जा सके। साथ ही द्वारका सेक्टर-22 के पास स्थित मेट्रो के दो कॉरिडोर, बिजवासन रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट के बीच दूरी कम की जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार होगा जब किसी बस टर्मिनल के साथ इस तरह का आवासीय विकास किया जाएगा। कुल 31.82 एकड़ से अधिक एरिया विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है।
मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब किया जाएगा विकसित
इस प्रोजेक्ट में इंटर-स्टेट और इंट्रा-सिटी बस सेवाओं को मेट्रो से जोड़कर एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाएगा। पश्चिमी दिल्ली को एक बड़े ट्रांजिट केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आईएसबीटी कश्मीरी गेट पर भी दबाव कम होगा।
योजना के तहत 38.82 एकड़ को छह सेक्टर में बांट कर विकसित किया जाएगा, जिसमें आईएसबीटी टर्मिनल, क्लस्टर बस डिपो, रेजिडेंशल टावर, कमर्शल टावर, पब्लिक व सेमी पब्लिक फैसिलिटी और ग्रीन स्पेस शामिल मिल है।
60% हिस्सा आवासीय विकास के लिए किया गया तय
योजना के अनुसार, कुल फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) का लगभग 60% हिस्सा आवासीय विकास के लिए तय किया गया है, जिसमें 6-7 मंजिल तक की इमारतें बनाई जाएंगी। करीब 15-20 फीसदी क्षेत्र कमर्शल उपयोग के लिए रखा गया है, जिसमें रिटेल, ऑफिस और हॉस्पिटैलिटी स्पेस शामिल होंगे। 10% हिस्सा पढें सार्वजनिक सुविधाओं के के लिए होगा।
डीएमआरसी के तैयार इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 4,200 करोड़ है, जिसमें केवल ISBT संचालन से लगभग 900 करोड़ के राजस्व का अनुमान है। आवासीय हिस्से से लगभग 3,700 करोड़ और व्यावसायिक विकास से लगभग 1,400 करोड़ की आय का अनुमान है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि यह द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन, बिजवासन स्टेशन, IGI एयरपोर्ट और प्रमुख सड़क मार्गों के पास स्थित है।
