November 19, 2026
Mahila Ayog Whatsapp Number on BCR News

अजय शास्त्री (प्रकाशक व संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: महिलाओं के अधिकारों से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए दिल्ली महिला आयोग ने व्हाट्सऐप नंबर 9217722609 जारी किया है। आयोग का कहना है कि कोई भी इस हेल्पलाईन नंबर पर मेसेज भेजकर लिखित शिकायत दे सकता है। यह डिजिटल माध्यम महिलाओं को तुरंत शिकायत करने में मदद देगा।

दिल्ली महिला आयोग दो साल बाद जुलाई में एक्टिव हुआ था। इससे पहले इसका अपना हेल्पलाईन नंबर 181 था, जिसमें सालभर 5-6 शिकायतें सीधे आयोग को मिलती थीं। बाद में इस नंबर का संचालन महिला और बाल विकास विभाग ने अपने जिम्मे ले लिया, तब से आयोग को सीधे संपर्क करने के लिए दिल्ली की महिलाओं को एक हेल्पलाईन नंबर की जरूरत महसूस हो रही थी।

दो साल से खाली था अध्यक्ष का पद

  • दिल्ली महिला आयोग में जुलाई 2026 में नई नियुक्तियों के बाद गतिविधियां दोबारा शुरू हुई थीं। आयोग में दो साल से अधिक समय तक अध्यक्ष का पद खाली रहा था। जनवरी 2024 में स्वाति मालीवाल के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त था। इसके बाद दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को आयोग का अध्यक्ष और पांच अन्य महिलाओं को सदस्य नियुक्त किया। नई टीम के गठन के बाद आयोग की कार्यप्रणाली को दोबारा सक्रिय करने की दिशा में कदम उठाए गए। अब व्हाट्सऐप नंबर शुरू होने से महिलाओं को आयोग तक अपनी शिकायत पहुंचाने के लिए एक अतिरिक्त माध्यम मिल गया है।
  • इस माध्यम से घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और महिलाओं से जुड़े अन्य अधिकारों के उल्लंघन की शिकायतें आयोग तक पहुंचाई जा सकेंगी। शिकायत मिलने के बाद आयोग मामले की प्रकृति के अनुसार संबंधित विभाग या पुलिस से कार्रवाई के लिए संपर्क कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *