November 16, 2026
Delhi Pollution on BCR News

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: घर से निकलते समय आप प्रदूषण से बचने के लिए मास्क लगाते हैं, लेकिन हवा में कुछ ऐसे बेहद छोटे कण भी मौजूद हैं, जिनके लिए एन-95 मास्क भी कारगर नहीं है। इनकी नियमित निगरानी तक आसान नहीं है। ये पीएम2.5 से भी छोटे हैं और सांस के साथ फेफड़ों के गहरे हिस्सों तक पहुंच सकते हैं। इन्हें पीएम1 कहा जाता है। दिल्ली में एक निजी सेंसर ने इनका स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर तक दर्ज किया है।

PM1 यानी एक माइक्रोमीटर या उससे छोटे आकार के कण। ये आंखों से दिखाई नहीं देते। वैश्विक स्तर पर एक निजी सेंसर नेटवर्क PurpleAir के मुताबिक, 14 नवंबर को मालचा मार्ग पर दोपहर 3:28 बजे इनका स्तर 100 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था। 10 मिनट का औसत 89.2 रहा। इसी साल अक्टूबर में IITM की अटल लैब में भी मैनुअल तरीके से PM1 की जांच शुरू हुई है, लेकिन इसका डेटा डिसिजन सपोर्ट सिस्टम पर उपलब्ध नहीं है।

8 साल पहले लगा था पहला सेसर

21 जुलाई 2018 को चांदनी चौक के टाउन हॉल के पास सफर का एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशन शुरू हुआ था। IITM पुणे ने इसे विकसित किया था। यह देश का पहला स्टेशन था, जहां पीएम1 के साथ पारे, ब्लैक कार्बन और UV इंडेक्स की रियल टाइम निगरानी होती थी। 2016 मेंसीपीसीबी ने भी बड़े शहरों में पीएम1 की निगरानी की योजना बनाई थी, लेकिन आज भी इसके सरकारी आंकड़े सीमित हैं। दिल्ली के एक वैज्ञानिक अध्ययन में पीएम1 का हिस्सा पीएम 2.5 के कुल भार का करीब 50 फीसदी पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *