July 13, 2026
Karan Jaswani Vadodara News

इंस्टाग्राम पर खुद को ‘जर्नलिस्ट’ और ‘इंडिपेंडेंट जर्नलिस्ट’ बताकर लोगों को थाने बुलाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

रिपोर्टिंग: क्रुणाल पटेल, वडोदरा

बीसीआर न्यूज़/वड़ोदरा ब्यूरो: वडोदरा के पानीगेट पुलिस स्टेशन में एक युवक के खिलाफ खुद को पत्रकार बताकर पुलिस को गुमराह करने और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को थाने बुलाकर माहौल बिगाड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि युवक ने इंस्टाग्राम पर खुद को पत्रकार बताकर पहचान बनाई और पुलिस स्टेशन पहुंचने के लिए लोगों को उकसाया।

वड़ोदरा के पानीगेट पुलिस स्टेशन के पुलिस सब-इंस्पेक्टर वी.एस. देसाई की शिकायत के अनुसार, एक अन्य मामले की जांच के दौरान आरोपी करण सुरेश जसवानी (28), निवासी फतेपुरा, वडोदरा से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने बताया कि वाघोडिया रोड स्थित प्रभात गार्डन में मोमोज की लारी पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे उसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग करते हुए वहां पहुंची तो वह लड़ाई झगड़ा देख कर लारी वाले को बंद करने को बोला तो लारी चलाने वाले रुद्र शाह ने करण जसवानी को फ़ोन किया और उसे वहां बुलाने के लिए कहा, लारी वाले के फोन पर करण जसवानी मौके पर पहुंचा।

पुलिस द्वारा लारी बंद कराए जाने पर उसने मोबाइल से लाइव वीडियो शुरू कर पुलिस से सवाल-जवाब करने शुरू किए।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने फोन पर खुद को स्ट्रीट वेंडर यूनियन लीडर और पत्रकार बताकर पुलिस अधिकारी से बातचीत की। इसके बाद जब रुद्र शाह को पानीगेट पुलिस स्टेशन लाया गया तो आरोपी करण जसवानी भी वहां पहुंचा और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट “ind.karanjaswani.kj” पर वीडियो पोस्ट कर अपने समर्थकों से पानीगेट पुलिस स्टेशन पहुंचने की अपील की। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग थाने पहुंच गए और पुलिसकर्मियों के साथ बहस और हंगामा किया तो पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में करण सुरेश जसवानी पर एक और केस दर्ज किया ताकि आरोपी भविष्य में गैरकानूनी कार्य करने की हिम्मत न कर सके।

पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह किसी मान्यता प्राप्त समाचार चैनल से या किसी चैनल से नही जुड़ा हुआ है, उसके पास पत्रकार का कोई वैध पहचान पत्र या लाइसेंस नहीं है और न ही वह किसी मीडिया संस्थान में पंजीकृत है। इसके बावजूद उसने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर खुद को “Journalist”, “Independent Journalist”, “Social Worker” और “Activist” लिखकर लोगों के बीच अपनी झूठी पहचान बनाई और शासन-प्रशासन को गुमराह करने का प्रयास किया है।

इस मामले में पानीगेट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 319 और 211 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी करण सुरेश जसवानी द्वारा कुछ समय पहले खुद को स्ट्रीट वेंडर यूनियन लीडर बताते हुए म्युन्सिपल कॉर्पोरेशन के कमिश्नर को भी धमकी देने का दुस्साहस किया था, उस वक़्त आरोपी पर कोई क़ानूनी कार्यवाही न होने के कारण इसका हौंसला बुलंद हो गया था जिसके फलस्वरूप आज फिर से इस तरह का दुस्साहस करने का प्रयास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *