अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मजलिस पार्क इलाके से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गली नंबर 10 में स्थित एक 4 मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई है. आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई.आग की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली फायर सर्विस की 5 गाड़ियां तुरंत मौके पर भेज दी गई हैं. दमकल विभाग के कर्मचारी युद्धस्तर पर आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं.
दमकल विभाग को रात 9 बजकर 19 मिनट पर आग लगने की कॉल प्राप्त हुई कि मजलिस पार्क के गली नंबर 10 के एक 4 मिन्जिला ईमारत में आग लग गई है मौजूदा स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर कोशिश कर रहे हैं ईमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. इस खबर पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.
