अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: आपको घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये सांपों का ही शहर है जिसे वीपी ब्लॉक पीतमपुरा के नाम से जाना जाता है यहाँ पर ऐसा द्रस्य हर दिन देखने को मिलता है और यहाँ की जनता इस तरह का मनोरंजन फ्री में करती है, अगर आप को भी फ्री में मनोरंजन करना है आप भी आ सकते हैं, सिर्फ देखने के लिए इनको पकडने के लिए नहीं, क्योंकि यहाँ के निवासी रोज़ाना पुलिस को कॉल करते हैं और पुलिस वाले आते हैं और मनोरंजन करके चले जाते हैं मगर कोई समाधान नहीं निकालते।
अब आपको दिखाते हैं वीपी ब्लॉक के पार्को की हालत जिन्हे मैंटेन पार्को की श्रेणी में रखा गया है।
ये ऐसे पार्क हैं जिनमे आप कोई भी सामाजिक काम नहीं कर सकते क्योंकि ये एमसीडी द्वारा मैंटेन पार्क हैं अगर आपको कोई भी सामाजिक कार्य करना होता है तो दूसरे ब्लॉकों में जाकर कर सकते हैं वीपी ब्लॉक के पार्कों में नहीं, क्योंकि ये मैंटेन पार्क हैं और यहाँ पर साँपों और घूसों व चूहों का निवास स्थान है इन मैंटेन पार्कों में स्थानीय निवासियों का जाना मना है।
हम एमसीडी और दिल्ली सरकार से कहना चाहते हैं कि इस मुद्दे पर ध्यान दें ताकि कोई दुर्घटना न घटे और साथ ही हम बीसीआर न्यूज़ के माध्यम से जनता की आवाज बनकर कहना चाहते है कि पार्कों को जमीनी स्तर पर मैंटेन किया जाये सिर्फ कागजों में नहीं।
बीसीआर न्यूज़ के लिए वीपी ब्लॉक दिल्ली से अजय शास्त्री की रिपोर्ट।
