अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात 11 बजकर 52 मिनट पर वीडियो जारी कर पेपर लीक के कसूरवारों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के गुनाहगारों को पकड़ा गया है। पहले सरकार की प्राथमिकता परीक्षाएं करान थी ताकी विद्यार्थियों का समय बर्बाद न हो। इसलिए 22 लाख छात्रों के एग्जाम पहले कराए गए। उनके नतीजे भी आ चुके हैं। आइए आपको 5 पॉइंट में बताते हैं कि आखिर पीएम मोदी ने क्या कहा।
- पेपर लीक लाखों विद्यार्थियों-अभिभावकों के लिए पीड़ादायक
पीएम मोदी ने वीडियो में कहा- मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है। और इसलिए पेपर लीक घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक विधिक कदम उठाए गए। गुनहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं।
- एक साल बर्बाद न हो, इसलिए तत्काल एग्जाम हुए
उन्होंने आगे कहा- हमारा सबसे महत्वपूर्ण जिम्मा था कि विद्यार्थियों का एक वर्ष बर्बाद न हो। तत्काल परीक्षाएं लेना बहुत जरूरी था। सरकार ने अभी पूरी शक्ति का उपयोग करके कम से कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के एग्जाम कराए, इसका प्रबंध किया। अभी 5-6 दिन पहले 19 तारीख को रिजल्ट भी आ गया।
- रिजल्ट से पास हुए विद्यार्थी खुश, एक्शन का आदेश
पीएम ने फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात करते हुए कहा- देश भर में उत्तीर्ण हो गए विद्यार्थियों की खुशियों की खबरें भी आ रही हैं। लेकिन हम वहां पर संतोष मानने वाले लोगों में से नहीं हैं। इसलिए मैंने आज फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया।
- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान की चर्चा
पीएम मोदी ने एक्शन की बात करते हुए कहा- फास्ट ट्रैक कोर्ट और कठोर सजा के प्रावधान के साथ का इस मसौदे पर 24 जुलाई को कैबिनेट में चर्चा होगी। कैबिनेट के साथियों के सुझाव के बाद उसका अंतिम रूप दिया जाएगा।
- बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास होगा
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सोमवार से संसद का दूसरा सप्ताह शुरू हो रहा है तब जल्द से जल्द उस बिल को सदन में पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
