अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व् संपादक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली के नरेला में एक ऐसा प्लांट चल रहा है जो दिल्ली सरकार व डीडीए पर बड़े-बड़े सवाल खड़े करता है। यह प्लांट एक मिक्सचर प्लांट है जिस कंपनी का नाम है बीजी शिर्के प्राइवेट लिमिटेड मिक्सचर प्लांट।
आपको बता दें कि प्लांट जो अवधि है वह समाप्त हो चुकी है और अभी ये प्लांट बिना लाइसेंस के चल रहा है। इस प्लांट की निर्धारित अवधि काफी समय पहले ही समाप्त हो चुकी है लेकिन निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद भी यह प्लांट सुचारु रूप से कार्यरत है, अभी तक इसके ऊपर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई है।
गौरतलब है कि ये खबर दिल्ली सरकार व डीडीए पर बहुत बड़े गंभीर सवाल खड़े करता है कि अवधि समाप्त होने के बावजूद भी लगातार यह प्लांट कैसे चल रहा है?
इस प्लांट के आसपास के जो स्थानीय लोग हैं उनका यह कहना है कि करीबन दो या तीन साल पहले इसको बंद हो जाना चाहिए था मगर अभी तक चल रहा है।
उनका ये भी कहना है कि इस पर कारवाई करने की जो जिम्मेदारी है वो डीडीए की है। लेकिन ऐसी क्या वजह है जो डीडीए ने या प्रशासन ने अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और ये दो-ती सालों से ये प्लांट अभी तक लगातार कैसे चलता आ रहा है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि यहां इतने बड़े स्तर पर काम चल रहा है और इतने बड़े स्तर पर पोलुशन फ़ैल रहा है इसका जिम्मेदार कौन है?
आपको बता दें कि स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस प्लांट की वजह से पोलुशन, गंदगी और जाम वगैरह की बहुत ज्यादा समस्याएं हो रही है जिसका सामना यहां की आम जनता को करना पड़ रहा है।
इस प्लांट के खिलाफ या उसके बारे में अभी तक यहां के जनप्रतिनिधि या प्रशासन या पुलिस या एमसीडी या डीडीए कोई भी कदम क्यों नहीं उठाया है? स्थानीय लोगों की माने तो बीजी शिर्के प्राइवेट लिमिटेड कोई छोटा-मोटा प्लांट नहीं है। ये प्लांट कई एकड़ में फैला हुआ है। लोगों की शिकायत तो यह भी है कि यह प्लांट धड़ल्ले से चल रहा है। तो इसकी वजह क्या है? ये बहुत ही गंभीर सवाल है।
बीजी शिर्के प्राइवेट लिमिटेड का ये प्लांट जिस तरीके से खुलेआम चल रहा है यह अनेकों सवाल खड़े कर रहा है।
आखिर कौन है जिम्मेदार? और किसके संरक्षण में यह प्लांट लगातार चल रहा है? सवाल सिर्फ एक मिक्सर प्लांट का नहीं है, वहां रह रहे लोगों की जिंदगी के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है उसका भी है और अब यह देखना है कि डीडीए और संबंधित विभाग व दिल्ली सरकार कब नींद से जागेंगे और इस पर क्या कार्यवाही करेंगे।
हम चुने हुए जनप्रतिनिधियों से यह विनम्र निवेदन करना चाहते हैं कि कृपया जागिए और जनता की सुध लीजिए। आपको जनता ने बड़े ही विश्वास के साथ चुना था और गैर क़ानूनी तरीक से चलाया जा मिक्सर प्लांट बीजी शिर्के प्राइवेट लिमिटेड पर तुरंत क़ानूनी कार्यवाही करके बंद कराइये और इस जोखिम से जूझ रहे स्थानीय निवासियों की सुध लीजिये।
साथ ही स्थानीय लोगों की मांग यह भी है कि इसकी जांच है विजिलेंस और एंटी करप्शन विभाग द्वारा की जाए ताकि इसकी निष्पक्ष जांच हो सके।
