अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, यह जीवन जीने की एक शैली है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार यानी इंटरनेशनल योग दिवस 2026 की थीम- स्वस्थ आयु के लिए योग है।

2014 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में यह प्रस्ताव रखा था और तब से पूरी दुनिया हर साल 21 जून को योग दिवस मानाने के लिया एक साथ आगे आती है ।

इंटरनेशनल योग डे के अवसर पर नोएडा में भी इस का उत्साह देखने को मिला। जेपी अमन सोसाइटी में एरोबिक्स क्लब द्वारा योग दिवस का आयोजन किया गया।

वीना बिष्ट जी चार वर्षों से जेपी अमन में महिलाओं के लिए निःशुल्क और निःस्वार्थ भाव से एरोबिक्स कक्षाएं संचालित कर रही हैं। अपने एरोबिक्स क्लब के माध्यम से उनका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना है। ख़ास तौर पर वो कहती है कि महिला कामकाजी हों या ग्रहणी वह अपने स्वस्थ पर ध्यान नहीं देती हैं, इसलिए उनमें जागरूकता ज़रूरी है। आज उनके साथ ना सिर्फ अपनी सोसाइटी से बल्कि अलग अलग जगह से आधी-आबादी, साथ मिल कर रोज़ योगा करते है।

हर साल की तरह, इस साल भी योग दिवस के अवसर पर वीना जी ने योग शिविर का भी आयोजन किया । इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के महत्व से परिचित कराना तथा उन्हें नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करना है। बीबीसी और ज़ी मीडिया, चैनल में बतौर प्रोडूसर और एंकर रही जसप्रीत कौर ने, इस योग दिवस का संचालन किया।

वीना बिष्ट जी की मेहनत और समर्पण से अनेक लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली को अपनाया है। इस उम्र में भी वो जेन Z ,”जेनरेशन ज़ेड” के लिया भी फिटनेस की एक मिसाल है।
