205 बोतल शराब और बीयर के टिन समेत ₹1.15 लाख का माल जब्त, बिना नंबर प्लेट की एक्सेस मोपेड भी कब्जे में
बीसीआर न्यूज़/वड़ोदरा, गुजरात || वडोदरा के समा क्षेत्र में निषेध (प्रोहिबिशन) अभियान के तहत समा पुलिस ने संजयनगर के माली मोहल्ले में चल रहे शराब के अड्डे पर सफल छापा मारकर दो महिला बूटलेगरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की 205 बोतलें और बीयर के टिन समेत ₹1.15 लाख से अधिक का मुद्दामाल जब्त किया है। हालांकि इस पूरे कारोबार का मुख्य आरोपी महेश भूपेंद्रभाई माली पुलिस कार्रवाई से पहले ही फरार हो गया।
समा पुलिस स्टेशन की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी मिली पुख्ता सूचना के आधार पर संजयनगर स्थित एक मकान पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान घर से विदेशी शराब की कांच एवं प्लास्टिक की बोतलें तथा बीयर के टिन बरामद हुए। पुलिस ने कुल 205 बोतल और टिन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹90 हजार है, जब्त किए। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक सुजुकी एक्सेस मोपेड भी कब्जे में ली गई। जब्त किए गए कुल मुद्दामाल की कीमत लगभग ₹1.15 लाख बताई गई है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने गुजराबेन महेश माली और मीनाबेन राजूभाई माली को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपी महेश भूपेंद्र माली पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Report: Krunal Patel
