बीसीआर न्यूज़/वडोदरा, गुजरात: वडोदरा शहर पुलिस की एलसीबी ज़ोन-2 टीम ने अतलादरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भारतीय निर्मित अंग्रेजी शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब, बीयर के टिन और एक मोबाइल फोन सहित कुल ₹32,880 का मुद्देमाल जब्त किया है।
पुलिस आयुक्त नरसिम्हा कोमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त निलेश जाजड़िया, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर-1) सुधीर देसाई तथा प्रभारी पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 जे.एम. चावड़ा के मार्गदर्शन में एलसीबी ज़ोन-2 की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी।
इसी दौरान एएचसी जीवन दिलीपराव को मुखबिर से सूचना मिली कि कलाली स्थित चाणक्य नगरी वुडा, ब्लॉक नंबर-12 के बाहर एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में अंग्रेजी शराब की क्वार्टर बोतलें और बीयर के टिन रखकर खुलेआम बिक्री कर रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर इंद्रजीत उर्फ लंगड़ा गामाभाई सहानी (38), निवासी बी-12/20, चाणक्य नगरी वुडा, कलाली, वडोदरा को गिरफ्तार कर लिया। मामले में अतुल तड़वी नामक एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 156 क्वार्टर अंग्रेजी शराब (कीमत ₹20,500), 43 बीयर के टिन (कीमत ₹6,880) तथा वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन (कीमत ₹5,500) जब्त किया। कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत ₹32,880 आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ अतलादरा पुलिस स्टेशन में प्रोहिबिशन एक्ट की धारा 65(E), 116(B) और 81 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Report By Krunal Patel
