July 15, 2026
Pitampura Shalimar Bagh Majaar Demolation News

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी में रेखा सरकार सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त है. अवैध निर्माण को लेकर दिल्ली सरकार की जीरो-टॉलरेंस नीति अपना रही है. इसी क्रम में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के पीतमपुरा-शालीमार बाग में मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई की है.

इसके तहत पीतमपुरा में सरकारी जमीन पर बीच सड़क पर अवैध रूप से बनी मजार पर बुलडोजर चलाया गया है. मजार को ध्वस्त कर दिया गया है. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. इस दैरान सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है. इस कार्रवाई का उद्देश्य सुगम और जाम मुक्त आवागमन सुनिश्चित करना है.

यह कार्रवाई पीतमपुरा-शालीमार बाग में सड़क का चौड़ीकरण के तहत की गई है. इस परियोजना का उद्देश्य शालीमार बाग, आजादपुर, रिंग रोड और आसपास के आवासीय व व्यावसायिक इलाकों के बीच ट्रैफिक जाम को कम करना और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है.

इसी परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के तहत शालीमार बाग के हैदरपुर इलाके में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. इस अभियान के दौरान प्रभावित परिवारों के लिए 3 लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह सहायता का प्रावधान है.

बता दें कि डीडीए ने सोमवार को सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी दी है. डीडीए ने साफ किया था कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण या अनधिकृत पार्किंग जैसी गतिविधियां मिलने पर बिना किसी पूर्व नोटिस के कार्रवाई की जाएगी. डीडीए ने साफ किया है कि ध्वस्तीकरण अभियान का पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारकों से वसूला जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *