अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राजधानी के सभी स्कूलों में अब ‘गुड टच और बैड टच’ पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे। पॉक्सो जागरूकता माह के तहत शुरू किए जा रहे इस अभियान में हर स्कूल को अनिवार्य बाल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करना होगा और 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट भी सरकार को सौंपनी होगी।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को कहा कि पॉक्सो जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को शिक्षित करने के लिए सभी स्कूलों में ‘गुड टच और बैड टच’ (अच्छी मंशा से छूना और खराब मंशा से छूना) सत्र आयोजित किए जाएंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, ‘दिल्ली का पॉक्सो जागरूकता माह सिर्फ एक जागरूकता अभियान से कहीं बढ़कर है। इस जुलाई, दिल्ली का हर स्कूल ‘गुड टच और बैड टच’ जागरूकता सत्र आयोजित करेगा, अनिवार्य बाल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करेगा और 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट सौंपेगा।’
