May 10, 2024

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: मुम्बई विश्वविद्यालय में विश्व काव्य भारती द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव एवं हिन्दी” परिचर्चा आयोजित की गई |
कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ.करुणाशंकर उपाध्याय जी, वरिष्ठ प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, मुम्बई विश्वविद्यालय एवं मुख्य संरक्षक विश्व काव्य भारती ने की एवं परिचर्चा विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किये |
कार्यक्रम में आदरणीया मंजु करूणाशंकर उपाध्याय ने एवं कैलाश आडवाणी ने स्वरचित कविता पाठ किया |
फिल्म अभिनेत्री सोमा मंघनानी जी ने परिचर्चा के विषय पर अपने सुन्दर विचार प्रस्तुत किये |
परिचर्चा में डाॅ.अंशु शुक्ला, डाॅ. हनुमंत धायगुडे, रानी रविप्रताप गौड़, रूबी सिंह, प्रीति चौरसिया, शिल्पा पांडे ने भाग लिया |

कार्यक्रम का संचालन विश्व काव्य भारती के अध्यक्ष कैलाश आडवाणी ने किया |
डाॅ. हनुमंत धायगुडे ने कार्यक्रम में आने के लिए सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया |

Leave a Reply