June 14, 2026
Yash-Kumar

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1430 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="1037148776" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

यश कुमार बने महुआ के शो “सुरवीर” के संचालक

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): भोजपुरी रियलटी शो सुरवीर संगीत का संग्राम का संचालन करते हुये भोजपुरी के दंबग स्टार यश कुमार इन दिनो छोटे पर्दे पर भी अपनी शानदार उपस्थिती दर्ज करा रहे हैं। फिल्मों के साथ साथ छोटे पर्दे पर व्यस्त यश कुमार के संचालन मेंं महुआ प्लस का यह शो लगातार लोगो का दिल जीत रहा है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार को महुआ प्लस पर रात ८ बजे से ९ बजे तक प्रसारित होने वाले इस संगीतमय शो सुरवीर संगीत का महासंग्राम का संचालन करते हुये यश कुमार काफी उत्साहित नजर आते हैं। इस शो के जरिये यश उत्तर प्रदेश और बिहार में छुपी संगीत की प्रतिभाओं को ढुढ़ निकालते हैं और मंच पर उन्हे उत्साहित करते हैं जिससे उनकी प्रतिभा और निखरकर सामने आती है। इस शो में जानी मानी गायिका अनुराधा पौडवाल और संगीत निर्देशकश्रवण राठौर जज के रुप में हैं। जबकि नवोदित प्रतिभाओं को परखते हैं संगीतकार धनंजय मिश्रा और राजेश गुप्ता। यश कुमार कहते हैं प्रतिभायें नई होती हैं और ऐसे में मेरा प्रयास रहता है उनका मनोबन बढ़ाता रहूं इसलिये शो के संचालन में मुझे काफी मजा आता है। काफी कुछ सीखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *