June 14, 2026
harshvardhan-kapoor

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1428 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="9258419578" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

अनिल के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी बनेगें “मिस्टर इंडिया”

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): बॉलीवुड के नवोदित अभिनेता और अनिल कपूर के पुत्र हर्षवर्धन कपूर सिल्वर स्क्रीन पर मिस्टर इंडिया का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। हर्षवर्धन कपूर जल्द ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई फिल्म ‘मिर्जिया’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। जब से सिक्वल फिल्मों का दौर शुरु हुआ है, तभी से अनिल कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया के ​रीमेक की खबरें आ रही हैं।
इस फिल्म को बनानी की इच्छा बोनी कपूर भी जता चुके हैं। पिछले दिनों बोनी कपूर ने कहा था कि जैसे ही कोई अच्छा विषय और कहानी मिलेगी हम मिस्टर इंडिया बनाएंगे। बोनी की इस इच्छा के बाद अब खबर आ रही है कि हर्षवर्धन मिस्टर इंडिया बनाऐंगे। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की भी भूमिकाएं होंगी।
लेकिन मुख्य भूमिका अनिल कपूर के बेटे ही निभाऐंगे। गौरतलब है कि वर्ष 1987 में प्रदर्शित बोनी कपूर निर्मित और शेखर कपूर निर्देशित फिल्म मिस्टर इंडिया में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *