अजय शास्त्री (संपादक/प्रकाशक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: वीपी ब्लॉक पीतमपुरा में चल रहा RWA का मुद्दा अब एक ज्वालामुखी बनता जा रहा है क्योंकि जिस दिन चुनाव रुकवाने के लिए अनीता जैन स्टे लेकर आई थी तभी से वीपी ब्लॉक में सभी स्थानीय निवासी नाराज हैं।
अनीता जैन द्वारा खुद को RWA का अध्यक्ष घोषित किये जाने को लेकर ब्लॉकवासियों में रोष है और जबरन ₹200/- रूपये मासिक शुल्क लेने को लेकर ब्लॉक वासियों ने कानून का सहारा लिया है और अनीता जैन की टीम के खिलाफ थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई है, साथ ही स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब केस कोर्ट में जा चुका है और चुनाव पर स्टे है तो इस स्थिति में वीपी ब्लॉक में कोई भी RWA का नया प्रधान नहीं बन सकता, जब तक ये कोर्ट केस ख़त्म नहीं होता या चुनाव से स्टे नहीं हटता तब पुरानी RWA का अध्यक्ष ही कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहेगा, ये ही कानून कहता है।
पुरानी RWA द्वारा शासन-प्रशासन को की गई शिकायत:
आपको बता दें कि दिनांक 11/11/2026 को आपके निजी सचिव श्री सतीश कुमार जी के द्वारा दूरभाष पर वी.पी. ब्लॉक, पीतमपुरा और. डब्ल्यू.ए. के प्रधान श्री पी.एल. शर्मा और अन्य पदाधिकारियों के साथ, उसी दिन सायंकाल 4 बजे आपके कार्यालय में एक समन्वय बैठक (Coordination Meeting) का आयोजन किया गया था।
इस बैठक का उद्देश्य वी.पी. ब्लॉक आर.डब्ल्यू.ए. के चुनाव पर लगे स्टे के विषय में आर.डब्ल्यू.ए. का पक्ष रखना था।
आर.डब्ल्यू. ए. टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी और दस्तावेजों से यह स्पष्ट हुआ कि आपको आर.डब्ल्यू. ए. के खिलाफ जो जानकारी उपलब्ध कराई गई थी, वह निराधार थी। आपके द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस विषय में लगी त्रुटि को शीघ्र सुधार कर, यथाशीघ्र नोटिस निकाला जाएगा और इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाएगी।
इसी बैठक में आर.डब्ल्यू.ए. की ओर से यह जानकारी भी दी गई कि ब्लॉक में कुछ लोग जिनमें 1- अनीता जैन (248-A), 2- दलीप खान चंदानी (131-B), 3- मुकुल अलोरिया (95-B), 4- विजेंद्र गर्ग (161-C), 5- तेजवीर सिसोदिया (255-A), 6- नितिन अग्रवाल (237-A), 7- संदीप कुमार (110-B), 8- यशपाल धीमान (169-C), 9- मीना शर्मा (63-A) वी.पी. ब्लॉक, पीतमपुरा, प्रमुख हैं, स्वयं को प्रधान बताकर घरों और दुकानदारों से बिना अधिकृत अनुमति के ₹200/- की मांग किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं, जो कि पूर्णतः अनधिकृत है। साथ ही इन लोगों ने बिना किसी अधिकार के पुरानी RWA का बोर्ड हटाकर खुद का बोर्ड लगा दिया है जो कि गैरकानूनी है क्योंकि चुनाव पर स्टे लगा हुआ है और कोर्ट में केस है। इस बोर्ड पर इन लोगों ने खुद को RWA घोषित कर दिया है। आपको ये जानकारी भी उपलब्ध कराई गई कि ये स्टे स्वयं अनीता जैन द्वारा लगवाया गया। इसलिए आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस विषय की शीघ्र जांच करवाकर, ब्लॉक निवासियों को इस अनधिकृत मांग (वसूली) से राहत दिलाने की कृपा करें।
शासन-प्रशासन को भेजी गई शिकायत पत्र की प्रतिलिपि :
आर.डब्ल्यू.ए., वी.पी. ब्लॉक, पीतमपुरा द्वारा इस विषय की सूचना की प्रतिलिपि उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार, मुख्य सचिव, दिल्ली सरकार, जिलाधिकारी / उपायुक्त, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, अपर जिलाधिकारी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, थानाध्यक्ष (SHO), मौर्या एंक्लेव, पीतमपुरा, दिल्ली को भेज दी गई है।
अनीता जैन आज भी निडर होकर वसूल रही है मासिक शुल्क:
मगर अब सवाल ये उठता है कि इतनी सारी कार्यवाही होने के बावजूद भी अनीता जैन पर कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है ? अनीता जैन आज भी निडर होकर ब्लॉकवासियों से किस आधार पर मासिक शुल्क वसूल रही है ?
स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन पर उठाये सवाल:
स्थानीय लोगों का तो यह भी कहना है कि शासन-प्रशासन अनीता जैन से मिला हुआ है जिस कारण अनीता जैन पर कोई भी क़ानूनी कार्यवाही नहीं होती और शासन-प्रशासन अनीता जैन को बचाने के लिए हर संभव प्रयासरत रहते हैं।
स्थानीय निवासियों के दिलों-दिमाग़ में चल रहे हैं कुछ सवाल:
1- वीपी ब्लॉक पीतमपुरा में बिना चुनाव कैसे बनी RWA ?
2- चुनाव पर स्टे होने पर कोई प्रधान कैसे बन सकता है ?
3- चुनाव पर स्टे और कोर्ट में केस जाने के बावजूद कोई खुद को कैसे प्रधान घोषित कर सकता है ?
4- थाने में शिकायत के बावजूद और चुनाव पर स्टे व कोर्ट में होने बावजूद मासिक शुल्क की रशीद कैसे काटी जा रही हैं ?
5- इतना सब होने के बावजूद जबरन क्यों वसूले जा रहे हैं 200 रूपये ?
6- अनीता जैन को किसने प्रधान बनाया है? अगर प्रधान बनाया है तो अनीता जैन सभी ब्लॉक वासियों के सामने प्रधान बनने के प्रमाण सार्वजानिक करे?
7- पुरानी RWA द्वारा व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से सभी ब्लॉक वासियों को समय-समय पर सूचित भी किया जाता रहा कि RWA के नाम पर किसी को भी पैसे देने की जरुरत नहीं है मगर अनीता जैन के डर से कुछ लोगों ने अनीता जैन को पैसे दे भी दिए जो गैर क़ानूनी वसूली है।
इसी तरह की अनेकों समस्याओं को लेकर काफी लम्बे समय से जूझ रहा है पीतमपुरा का वीपी ब्लॉक मगर शासन-प्रशासन अभी भी आँखें व कानों को बंद करके बैठा हुआ है अगर किसी दिन कोई हादसा हो गया तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? इसलिए शासन-प्रशासन से अनुरोध करते है कि इस मुद्दे गंभीरता से लेते हुए तुरंत निपटाने की कोशिश करें ताकि ब्लॉक वासी सुकून की सांस ले सके।
