June 5, 2026
Screenshot 2026-05-28 170410

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार संपादक)

Meta जल्द ही Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए ‘Plus’ सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है, जिनमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। इनके लिए यूजर्स को अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिनभर सोशल मीडिया पर अपना वक्त बिताने वाले यूजर्स को तगड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि क्यों दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों में से एक Meta अब अपने प्लेटफॉर्म्स Instagram, Facebook और WhatsApp के लिए नए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी में है। अब तक ये ऐप्स पूरी तरह फ्री में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में कुछ खास फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को अलग से पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि कंपनी बेसिक फीचर्स को फ्री ही रखेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक

Meta Plus नाम से प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि Instagram Plus और Facebook Plus की कीमत करीब 3.99 डॉलर प्रति महीना हो सकती है, जबकि WhatsApp Plus के लिए लगभग 2.99 डॉलर मासिक शुल्क लिया जा सकता है। यानी भारतीय मुद्रा में यह कीमत लगभग 250 से 350 रुपये के बीच हो सकती है। यह कदम उन यूजर्स को ध्यान में Story continues below advertisement Sponsored Links by Taboola Philips Home Appliances Cook Smart with One Chef by Philips रखकर उठाया जा रहा है जो सोशल मीडिया पर ज्यादा कंट्रोल, कस्टमाइजेशंस और एडवांस फीचर्स चाहते हैं।

यूजर्स को मिलेंगे एडवांस्ड फीचर्स

Instagram Plus और Facebook Plus में कई ऐसे फीचर्स मिल सकते हैं जो सामान्य यूजर्स के लिए अभी उपलब्ध नहीं हैं। इनमें यह जानने का विकल्प मिल सकता है कि आपकी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड ऑडियंस लिस्ट, लंबे समय तक स्टोरी लाइव रखने का ऑप्शन, पहचान छुपाकर स्टोरी देखने का विकल्प और प्रोफाइल को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने वाले कस्टम डिजाइन फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। कंपनी एनिमेटेड रिएक्शंस और वीकली स्पॉटलाइट बूस्ट जैसे फीचर्स पर भी काम कर रही है, जिससे क्रिएटर्स को ज्यादा रीच मिलने की उम्मीद है

पर्सनलाइज्ड होगा WhatsApp Plus

साथ ही WhatsApp के प्रीमियम वर्जन में पर्सनलाइजेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जा सकता है। यूजर्स को कस्टम थीम्स, प्रीमियम स्टिकर्स, अलग रिंगटोन सेट करने और चैट्स को बेहतर तरीके से ऑर्गनाइज करने जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके साथ पिन चैट्स की सीमा भी बढ़ाई जा सकती है। यानी WhatsApp का अनुभव पहले से ज्यादा कस्टमाइजेबल और प्रीमियम बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *