July 5, 2026
Water crises in delhi

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी का सितम जारी है। हर नया दिन बीते दिन की तुलाना में ज्यादा गर्म हो रहा है। हालांकि दोपहर के समय लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। लेकिन सोमवार से दिल्लीवालों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल दिल्ली जल बोर्ड ने सूचना जारी की है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में दो दिनों तक घरों पानी नहीं आएगा।

DJB ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि सोमवार और मंगलवार को राजधानी के 75 से ज्यादा इलाकों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। DJB ने आगे कहा कि पिछले दिनों खिजराबाद गांव और तैमूर नगर नाले के पास पानी की 1500 mm की माइल्ड स्टील पाइपलाइन डाली गई है।

दिल्ली में पानी की सप्लाई क्यों बंद होगी

डीजेबी ने आगे कहा कि इस मेन पाइपलाइन से जोड़ने का काम किया जाना है जिस कारण 6 जुलाई यानी सोमवार से 7 जुलाई मंगलवार तक कुछ इलाकों में जलापूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगी। सात ही डीजेबी ने लोगों को इस पानी की परेशानी से बचने के लिए पहले से पानी का पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी।

किन इलाकों में नहीं आएगा पानी

डीजेबी के अनुसार गीतांजलि एन्क्लेव, नवजीवन विहार, साकेत, खिड़की, हौज रानी, मालवीय नगर, शेख सराय फेज-1 और 2, स्वामी नगर, सावित्री नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कटवारिया सराय, अदचीनी, सर्वोदय एन्क्लेव, नेब सराय, सैदुलाजाब, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, IGNOU, कालू सराय, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, GK- II ओएचटी में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

इन इलाकों में बाधित रहेगी पानी की सप्लाई

इसके अलावा ईस्ट ऑफ कैलाश के डी, ई और एफ ब्लॉक, संत नगर,अलकनंदा अपार्टमेंट, डीडीए फ्लैट्स कालकाजी, पॉकेट-52, CR पार्क, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी, एशियन गेम्स विलेज, ग्रीन पार्क, हौज खास, वसंत कुंज के सभी पॉकेट, चतरपुर, महरौली, सराय काले खां, आश्रम, जंगपुरा-बी, जसोला, बदरपुर, मदनपुर खादर, जैतपुर, मिथापुर, सरिता विहार समेत आसपास के कई इलाकों में भी इसका असर देखने मिलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *