July 9, 2026
delhi-sonam-wangchuk-on-bcr-news

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन को 19 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं, सोनम वांगचुक के अनशन को 11 दिन हो चुके हैं, उनका करीब 7 किलो वजन गिर गया है। इस बीच वांगचुक ने 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि मानसून सत्र के पहले दिन इस शांतिपूर्ण मार्च के लिए दिल्ली पहुंचें।

सोनम के अनशन को 11 दिन हो चुके हैं पूरे

सोनम के साथ जो स्टूडेंट्स अनशन में बैठे हैं, उनमें से एक स्टूडेंट की तबीयत बुधवार को बिगड़ी और उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा। JNU स्टूडेंट ऋषिकेश 11 दिन से अनशन पर थे, उन्हें छाती में दर्द और बहुत कमजोरी की शिकायत थी।

20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वे 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद तक निकाले जाने वाले शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हों। उनका कहना है कि यह मार्च छात्रों से जुड़े मुद्दों और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की बात भी कह रहे हैं।

स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

अनशन लंबा खिंचने के साथ ही प्रदर्शनकारियों की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। 11वें दिन तक सोनम वांगचुक का वजन 7 किलोग्राम से अधिक घट चुका है। वहीं, उनके साथ अनशन पर बैठे कई छात्रों की तबीयत भी बिगड़ने की खबरें सामने आई हैं। बुधवार को जेएनयू के छात्र ऋषिकेश की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *