July 9, 2026
MCD

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एमसीडी ने मनमानी तरीके से वसूले जा रहे ओवरचार्जिंग पार्किंग शुल्क के लिए एक नई योजना लागू करने के लिए कमर कस ली है, एमसीडी के मुताबिक दिल्ली की पार्किंग साइट्स पर धड़ल्ले से चल रहे ओवरचार्जिंग के खेल को खत्म करने के लिए अनूठी पहल की है। एमसीडी साइट्स को चलाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर को अपनी पीओएस देगी।

ये मशीनें एमसीडी के सर्वर के साथ लिंक रहेगी। कॉन्ट्रैक्टर जब गाड़ी मालिक को पार्किंग स्लिप जारी करेगा तो गाड़ी जितने घंटे पार्किंग में खड़ी रही, 20 रुपये घंटे के हिसाब से मशीन से स्लिप जनरेट हो जाएगी। क्योंकि पार्किंग स्लिप एमसीडी के सर्वर से ही जनरेट होगी, इससे पार्किंग कॉन्ट्रैक्टर गाड़ी मालिक से निर्धारित पार्किंग चार्ज से ज्यादा धनराशि की वसूली नहीं कर पाएगा।

ओवरचार्जिंग खत्म करने के लिए एमसीडी कॉन्ट्रैक्टर को अपनी पीओएस मशीनें देगी
जल्द ही पार्किंग की पर्ची नहीं तो पैसा नहीं का सिस्टम होगा लागू।

आपको बता दें कि एमसीडी द्वारा पहले चरण में 4-5 पार्किंग साइट्स पर इसकी शुरुआत की जाएगी।

एमसीडी के एक टॉप अधिकारी ने बताया कि इसके लिए मल्टिनेशनल बैंक के साथ समझौता हो गया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले पहले चरण में 4-5 पार्किंग साइट्स पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

इसकी सफलता के बाद बाकी साइट्स पर भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
एमसीडी के आरपी सेल विभाग ने अलग-अलग जोन में 37 पार्किंग साइट्स चिन्हित की है, जिनमे करोल बाग जोन में चार, सिटी एसपी जोन में चार, रोहिणी जोन में तीन, नजफगढ़ जोन में छह, साउथ जोन में तीन, वेस्ट जोन में तीन, केशवपुरम, सिविल लाइन, सेंट्रल और शाहदरा साउथ जोन में एक एक पार्किंग सहित टोटल 37 पार्किंग साइट्स चिन्हित की गई है।

पार्किंग साइट्स की टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन पार्किंग साइट्स पर लगभग 4000 गाड़ियों को पार्किंग की सुविधा मिलेगी।

एमसीडी के टॉप अधिकारी पिछले दिनो लाजपत नगर मार्केट गए थे। वहां जब कार पार्किंग में लगाई तो पार्किंग स्टाफ ने ओवरचार्ज किया था। अधिकारी ने कहा कि उन्होंने तब पैसे तो दे दिए लेकिन उसी समय ओवरचार्जिंग को खत्म करने की योजना पर काम शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *