June 15, 2026
priyanka-gandhi-and-dimple-yadav

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन संकेत इस तरह के दिये जा रहे हैं कि चुनाव दोनों साथ मिलकर लड़ेंगे। पहले ये बात सामने आई थी कि डिंपल और प्रियंका ने फोन पर बात की, फिर खबर आई कि सीएम अखिलेश ने प्रियंका को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी और अब अखिलेश की पत्नी डिंपल और राहुल की बहन प्रियंका एक ही पोस्टर में नजर आ रही हैं। ये पोस्टर इलाहाबाद में लगाया गया है।

इस पोस्टर पर लिखा है कि ‘महिलाओं का बजेगा डंका, झूठे वादों से दिलाओ निजाद, उत्तर प्रदेश का करो विकास।‘ खासबात ये है कि इलाहाबाद में इस बैनर को कांग्रेसी नेताओं की तरफ से लगाया गया है। इसके सामने आने के बाद अबतक पर्दे के पीछे के किरदार भी सामने आ चुके हैं। ये चर्चा काफी दिनों से चल रही थी कि डिंपल और प्रियंका सपा और कांग्रेस में गठबंधन के लिए एक दूसरे से संपर्क में हैं।

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच पेंच सीटों के बंटवारे को लेकर फंसा है। सपा कांग्रेस को 80 सीट दे रही है जबकि कांग्रेस 100 सीट मांग रही है। सबसे बड़ी लड़ाई लखनऊ की सीट पर है। जिसे कांग्रेस अपने पास रखना चाहती है जबकि अखिलेश उसे अपने पास रखना चाहते हैं। यही वजह है कि गठबंधन का आधिकारिक एलान नहीं किया जा रहा है। गठबंधन में आरएलडी को भी शामिल करने की बात चल रही है। जिसे 20 सीट देने का प्रस्ताव है। लेकिन मांग 26 सीट की हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *