June 15, 2026
PM

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न विभागों के सचिवों के काम से खुश नहीं हैं। ऐसे दो मामले सामने आए हैं।
खबर के मुताबिक एक बार तो पीएम प्रेजेंटेशन के खत्म होने से पहले ही निकल गए। पहली बार तो पीएम ने सचिवों को और ज्यादा मेहनत करने के लिए कहा और दूसरी बार यानी पिछले हफ्ते वे मीटिंग के बीच से ही उठकर चले गए। यह हैरान करने वाली बात इसलिए है क्योंकि ज्यादातर बार पीएम मोदी मीटिंग के खत्म होने तक बैठते हैं और बातचीत में हिस्सा लेते हैं। हालांकि, मोदी के नाराज होने की पूरी वजह सामने नहीं आई है। मीटिंग में किस बात का जिक्र हुआ था इसका भी पता नहीं चल पाया है।

पीएम ने कहा कि उन्हें अधिकारी काम के लिए सीरियरस नहीं लगते। वहां मौजूद लोगों से और ज्यादा मेहनत करने के लिए भी कहा गया। इसके साथ ही पीएम ने सभी विभागों के सचिवों को फिर से नए तरीके से काम करके नए विचारों और आइडियाज को सामने लेकर आने को कहा।

पीएम की पहली बार की नाराजगी कृषि और उससे जुड़े विभाग के सचिवों से हुई मीटिंग में सामने आई। उसके बाद दूसरी बार ऐसा पिछले हफ्ते हुआ। जब मोदी स्वास्थ्य, स्वच्छता और शहरी विकास के सचिवों की मीटिंग से उठकर चले गए थे। मोदी उस मीटिंग के खत्म होने से पहले ही निकल गए थे। दोनों मीटिंग्स में सचिवों और पीएम मोदी के अलावा नीति आयोग और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को भी अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *