July 8, 2026
Nawaz Shareef

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र के एक फिर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। संयुक्त राष्ट्र के नये महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के साथ अपनी पहली मुलाक़ात में शरीफ ने कहा, जम्मू—कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों पर आगे बढ़ने के लिए स्थायी बात-चीत की जरूरत है। हमने इसी भावना के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संबंधित प्रस्तावों एवं कश्मीरी लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर विवाद के हल के लिए भारत को आमंत्रित किया।

विश्व संगठन से हस्तक्षेप के उनके अनुरोध को लेकर उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली। प्रधानमंत्री कायार्लय ने गुरुवार को यहां एक बयान में कहा कि शरीफ विश्व आर्थिक मंच से इतर गुटेरेस से मिले और कहा कि संयुक्त राष्ट्र को कश्मीर के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भारत ने वार्ता के उनके देश के निमंत्रण का सकारात्मक जवाब नहीं दिया और बातचीत ना करने का रूख अपनाकर भड़काऊ बयानों से माहौल बिगाड़ा।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने गुटेरेस के समक्ष सिंधु नदी जल समझौते का मुद्दा भी उठाया। हालांकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने शरीफ की मांगों पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। बयान के अनुसार, उन्होंने शरीफ से कहा कि वह क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करने की क्षमता रखने वाले भारत एवं पाकिस्तान के मुद्दों की संवेदनशीलता से पूरी तरह वाकिफ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *