June 6, 2026
Arjun Malaika

अजय शास्त्री
(बीसीआर न्यूज़)

मुंबई, बीसीआर न्यूज़।
कोरोना का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है चारों और कोरोना का कोहराम मचा हुआ है, अर्जुन कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। मलाइका अरोरा ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। मलाइका ने कहा, ‘हां…मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने घर में खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।’
इससे पहले अर्जुन ने सोशल मीडिया पर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। अर्जुन ने लिखा, ‘यह मेरी ड्यूटी है कि मैं आपको बताऊं कि मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं और मेरे अंदर इसके कोई लक्षण नहीं है। मैंने खुद को घर में आइसोलेशन पर रखा है। इसके लिए मैंने डॉक्टर और बीएमसी से सलाह ली है। मैं आप सभी को सपोर्ट करने के लिए धन्य्वाद कहता हूं। मैं आपको अपनी हेल्थ अपडेट देता रहूंगा।’
बता दें कि मलाइका इन दिनों इंडियाज बेस्ट डांसर की शूटिंग कर रही थीं। इस शो में मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लुइस बतौर जज काम कर रहे थे।
वहीं कुछ दिनों पहले ही अर्जुन ने अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। अर्जुन ने सेट से अपनी फोटो भी शेयर की थी। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *