June 6, 2026
Priyanka - Kangana

विनुविनीत त्यागी
(बीसीआर न्यूज़)

नई दिल्ली।
पता नहीं शिवसेना के दिग्गज नेता अब राष्ट्रवादियों के खिलाफ खुलकर सामने क्यों आ रहे हैं, कहीं ये भी तो कांग्रेसियों की भाषा नहीं बोल रहे या ये महाराष्ट्र की खिचड़ी सरकार का जलवा हैं, जो कभी एक कट्टर राष्ट्रवादी व हिन्दुत्ववादी माने जाने वाली पार्टी शिवसेना के नाम को कुछ भृष्ट राष्ट्रद्रोही नेताओ के इशारे पर शिव सेना के साथ साथ बाला साहेब ठाकरे के नाम को भी तो पतन की ओर तो नहीं ले जा रहे हैं। सत्ता के नशे में कुछ मतलब परस्त शिवसेना के ही दिग्गज नेतागण.
बता दें कि, अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच कंगना को केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की सिफारिश पर Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। जिसपर अब राजनीति तेज हो गई है। वहीं अब शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने बीजेपी पर मुंबई-महाराष्ट्र का ‘अपमान’ करने वालों को सुरक्षा देने का आरोप लगाया है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि ये वही मुंबई पुलिस है जिन्होंने आतंकी कसाब को पड़का था। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि मुंबई पुलिस ने ही राज्य में माफियाओं/अंडरवर्ल्ड के शासन को समाप्त किया है।


”मुंबई का अपमान करने वालों को सुरक्षा देकर BJP ने ये दिखा दिया है कि उसको मुंबई और महाराष्ट्र से कितनी नफरत है। किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई पुलिस ने ही कसाब को जिंदा पकड़ा था, शहर में माफियाओं/अंडरवर्ल्ड के शासन को समाप्त किया। दुख की बात है कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

कंगना रनौत को मिल रही है धमकियां.

मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ बयानबाजी के बाद शिवसेना के कई नेताओं द्वारा एक्ट्रेस को कथित तौर पर धमकी मिल रही थी, जिसके बाद उन्हें Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। बता दें, कंगना रनौत ने 9 सितंबर को मुंबई पहुंचने का ऐलान किया है।
हाल ही में शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। राउत ने मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर कंगना को देख लेने की धमकी भी दी थी।
इन सबके बीच कंगना रनौत के समर्थन में कई लोग सामने आए हैं। राजपूत करणी सेना ने जम्मू में शिवसेना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान भारी तादाद में लोगों ने शिवसेना के खिलाफ नारे लगाए। इसके साथ ही कंगना के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले संजय राउत का पुतला भी फूंका।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *