July 13, 2026
WhatsApp Image 2026-07-13 at 12.04.39 AM

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी के राजौरी गार्डन थाना इलाके से हिट एंड रन का मामला सामने आया है. बीती रात 9 बजे के आसपास स्कॉर्पियो गाड़ी ने राह चलते शख्स को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. हादसे में बुरी तरह से जख्मी शख्स की मौत हो गई. मृतक की पहचान हो गई है. वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.

दुर्घटना के बाद पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी मिली थी. इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जानकारी के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को दुर्घटना में शामिल गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर शेयर किया, जिससे जांचकर्ताओं को संदिग्ध की पहचान करने में मदद मिली.

मृतक की पहचान ख्याला निवासी उदय कुमार उर्फ उदय महतो के रूप में हुई है, जो राजौरी गार्डन में एक दुकान में काम करता था. पुलिस के अनुसार, उदय, रघुबीर नगर निवासी अपने दोस्त सुभाष कुमार के साथ पैदल घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी. और वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि ”तेज रफ्तार एसयूवी ने उदय को टक्कर मार दी और उसका दोस्त इस हादसे में बाल-बाल बच गया.” सुभाष घायल उदय को तुरंत गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *