June 15, 2026
Crafty Feast

बीसीआर न्यूज़ (दीपक दुआ/नई दिल्ली): हैंडीक्राफ्ट हर किसी को पसंद आता है। अक्सर हाथ से बनी चीजों को देख कर मन होता है कि काश यह कला हमारे अंदर भी होती। आमतौर पर यह माना जाता है कि हस्तशिल्प ऐसी कला है जो जन्मजात होती है और सीखी व सिखाई नहीं जा सकती। लेकिन ‘क्राफ्टर्स कॉर्नर’ की शालिनी मित्तल का मानना है कि हर कोई इसे सीख सकता है और हस्तशिल्प की बेहद खूबसूरत चीजें घर बैठे बना सकता है। लेकिन फिर दिक्कत आती है कि हैंडीक्राफ्ट बनाने के लिए सामान कहां से लिया जाए।

शालिनी इस काम में भी मदद करती हैं। उनकी वेबसाइट www.crafterscorner.in पर हर वह चीज मिल जाती है जो हैंडीक्राफ्ट के सामान बनाने के लिए चाहिए होती है। साथ ही शालिनी हैंडीक्राफ्ट की ट्रेनिंग भी देती हैं। हाल ही में उन्होंने दुनिया की मशहूर हैंडीक्राफ्ट मास्टर पौलैंड की अन्ना दाबोरव्स्का को दिल्ली में आयोजित अपने तीन दिन के क्राफ्टी फीस्ट में बुलाया जहां बड़ी तादाद में औरतों ने हैंडीक्राफ्ट बनाने की ट्रेनिंग हासिल की। नामी टी.वी. एक्टर आमिर अली ने भी इस मौके पर औरतों को अपनी शुभकामनाएं दीं और शालिनी के काम को सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *