June 15, 2026
Priyanka Chopra

बीसीआर न्यूज़ (लॉस एंजेलिस): लॉस एंजेलिस में आयोजित 88वें ऑस्कर समारोह के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना अलग ही अंदाज़ छोड़ा है ! एक तरफ जहाँ वैश्विक सर्च इंजन-गूगल के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो के बाद सबसे ज्यादा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ‘सर्च’ किया गया ! तो वहीँ प्रियंका चोपड़ा एबीसी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।

वैश्विक सर्च इंजन-गूगल के मुताबिक ऑस्कर के लिए दुनियाभर में हुई सर्च में भारत का योगदान करीब दो फीसदी रहा लेकिन देश ऑस्कर से जुड़ी बातें सर्च करने के मामले में शीर्ष 10 बाजार में जगह बनाने में सफल रहा !
ज्ञात हो कि अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के एक नए प्रोमो में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का लुक इस टीवी सीरियल में बिल्कुल अलग दिख रहा है और फिल्म में अभिनेता की भूमिका निभा रहे शख्स के साथ वह हॉट अंदाज में किस करती हुई दिख रही है। इस प्रोमो को यू-ट्यूब को क्वांटिको रिफ्लेक्शंस के नाम से जारी किया गया है जो वायरल हो रहा है।

गौर हो कि प्रियंका चोपड़ा एबीसी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने ‘क्वांटिको’ में एक युवा एफबीआई रंगरूट एलेक्स पैरिश का किरदार निभाया है। इस किरदार में उन्‍होंने कुछ बोल्‍ड सीन्‍स भी किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *