June 5, 2026
CM Rekha Gupta

अजय शास्त्री (संपादक)

बीसीआर न्यूज़/दिल्ली: दिल्ली सरकार द्वारा महीने के हर शनिवार ‘जनसुनवाई शिविर’ के माध्यम से राशन कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया जाएगा. इन कैंपों में नया राशन कार्ड बनवाने, जानकारी अपडेट करने और शिकायत दर्ज कराने जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है. अब राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं के लिए लंबी लाइनों और चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. दिल्ली सरकार ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत हर हफ्ते ‘जनसुनवाई कैंप’ लगाकर लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा.

दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को आसान और तेज तरीके से हल करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने यह कार्यक्रम 2 मई 2026 से हर शनिवार ‘जनसुनवाई शिविर’ आयोजित किया है. ये शिविर सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक दिल्ली के सभी जिला कार्यालयों में लगाए जाएंगे, जहां लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाएगा.

किन समस्याओं का होगा समाधान?

इन कैंपों में राशन कार्ड से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा, जैसे:

  • नया राशन कार्ड बनवाना
  • राशन कार्ड में नाम या जानकारी में सुधार
  • पात्रता से जुड़े विवाद
  • राशन वितरण से संबंधित शिकायतें

लोग सीधे कैंप में जाकर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं और मौके पर ही उसका समाधान पा सकते हैं.

सरकार का क्या कहना है?

इस पहल की जानकारी मंजिंदर सिंह सिरसा ने दी है. उन्होंने बताया, कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में यह योजना शुरू की जा रही है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को राशन पाने में परेशानी न हो. सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें उनकी जरूरत की सेवाएं आसानी से मिल सकें.

मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

अगर कोई व्यक्ति कैंप में नहीं जा पाता, तो वह इन हेल्पलाइन नंबरों पर भी संपर्क कर सकता है: 1967 (टोल फ्री)- 14445

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *