June 5, 2026
Encroachment in VP Block 1

अजय शास्त्री (सम्पादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक में अतिक्रमण की सभी हदें पार हो गयी है क्योंकि अतिक्रमण चरम सीमा तक पहुँच गया है। असामाजिक तत्वों ने गलियां बंद करके लिया घरों के अंदर।

आपको बता दें कि पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक में फिलहाल सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है जिस कारण मुख्य मार्ग बंद है। स्थानीय निवासियों को आने-जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी को अगर घर के पीछे वाली गली में ही जाना हो तो पूरे ब्लॉक का चक्कर काट कर जाना पड़ता है क्योंकि अतिक्रमण इतना ज्यादा हो गया है। आपको बता दें कि हद तो तब पार हो गयी जब सीवर लाइन को भी घर के अंदर ले लिया गया है।

इस सम्बन्ध में जब बीसीआर न्यूज़ के पत्रकार ने अतिक्रमण करने वालों से बात की तो उनकी तरफ से सुरक्षा का हवाला दिया गया, मगर हम सरकार से पूछना चाहते हैं कि सीवर लाइन को घर के अंदर लेकर और गलियों में गेट लगाकर और अतिक्रमण करने से या गलियां बंद करने से ही सुरक्षा होती है क्या ? कॉलोनियों की गलियां आने-जाने के लिए होती है या कब्ज़ा करके उस पर अपना मकान बनाने के लिए होती हैं ?

आपको बता दें कि वीपी ब्लॉक पीतमपुरा वासी अतिक्रमण को लेकर बहुत परेशान हैं उनका कहना है कि अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाये और बंद पड़ी सीवर लाइन को फिर से खोलकर उनकी मरम्मत की जाये ताकि बरसात के दिनों में जल भराव जैसी किसी अन्य तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सके और स्थानीय निवासियों के लिए आवागमन भी सुचारु रूप से हो सके।

दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीया श्रीमती रेखा गुप्ता से स्थानीय निवासियों का अनुरोध है कि इस सम्बन्ध में अपने स्तर पर उचित कार्यवाही करते हुए और सम्बंधित विभाग से सर्वे कराकर सभी गलियों को खुलवाया जाये और अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाये ताकि स्थानीय निवासी सुचारु रूप से गलियों का लाभ उठा सके और अन्य किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *