अजय शास्त्री (संपादक)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाके में तीन बच्चों की गोल्फ कोर्स के पास बने तालाब में डूबने से मौत हो गई है। इनकी उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है।
द्वारका सेक्टर-23 थाना इलाके में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गोल्फ कोर्स के पास बने तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई। बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, सुबह 7 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे
जांच में सामने आया है कि तीनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे और इसी दौरान गहरे पानी में फंस गए। मौके पर बच्चों के कपड़े तालाब के किनारे मिले हैं, जिससे आशंका है कि वे खुद ही पानी में उतरे थे। डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तक बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही किसी थाने में इनके लापता होने की कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल, पुलिस ने तीनों शवों को नजदीकी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के इलाकों में बच्चों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच की जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की टीम पहुंची थी। मृतकों के कपड़े तालाब के बाहर मिले हैं। पता चला कि तीनों नहाने के लिए अंदर गए थे और उसी में फंस गए। अभी इन मृतकों की पहचान नहीं हो हो पाई है।
