June 5, 2026
Ashish Sood

अजय शास्त्री (संपादक)

दिल्ली सरकार भीषण गर्मी में आग की घटनाओं से हुई मौतों के बाद जागरूकता अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों को आग से बचाव के तरीके और आपातकालीन प्रतिक्रिया के प्रति सचेत करना है।

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली।। राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से डेढ माह के अलग अलग जगहों पर 18 लोगों की आग लगने की घटनाओं में जल कर मौत हो जाने से सरकार की उन सभी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा हाे गया है जिनके कारण आग भयंकर रूप धारण कर ले रही है।

आपको बता दें, इसमें एक कारण आग के प्रति लोगों में जागरुकता की कमी भी माना जा रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार लोगों को आग के प्रति जागरुक करने के लिए दिल्ली भर में उन लोगों के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू करेगी।

इस योजना के अनुसार अभियान में सभी 13 जिला के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अग्निशमन विभाग, दिल्ली नगर निगम सहित सभी स्थानीय निकायों और संबंधित एजेंसी को शामिल किया जाएगा।

राजधानी दिल्ली के गृह व ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि यह अभियान जल्दी शुरू किया जायेगा, इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग को अपग्रेड करने के लिए काम जारी होने की भी बात कही है।

बचाव के तरीकों के प्रति सचेत करना लक्ष्य:

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आग से बचाव के तरीकों के प्रति सचेत करना और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जागरुक करना है। मंत्री सूद ने कहा है कि आग की घटनाओं में अक्सर देखा गया है कि जागरूकता की कमी के कारण नुकसान अधिक होता है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर नागरिक यह जाने कि आग लगने पर सबसे पहले क्या करना है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

अभियान में आग लगने की घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है, इसके बारे में भी उन्हें जागरुक किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से बिजली के उपकरणों के सही इस्तेमाल और शार्ट सर्किट से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *