September 18, 2026
Screenshot 2026-09-18 172411

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: MCD मुख्यालय सिविक सेंटर के बेसमेंट-2 में ए ब्लॉक की लिफ्ट के सामने बुधवार शाम सादे कपड़ों में आए लोगों ने एक शख्स को पकड़ लिया। एक ने उसे पीछे से दबोचा, जबकि दूसरे ने गले के पास हाथ दबाकर काबू में रखा। तलाशी में उसकी कार से लाखों रुपये की नकदी मिली।

CBI टीम ने MCD कर्मचारी को पकड़ा, कार से मिला कैश

MCD सूत्रों के मुताबिक, 25वीं मंजिल पर विज्ञापन और पार्किंग विभाग के स्टाफ को CBI रेड की जानकारी मिली तो फ्लोर खाली हो गया। बेसमेंट-2 में मौजूद शख्स ने घटनाक्रम का विडियो बना लिया। CBI के लोगों ने उसे पकड़कर विडियो और फोटो डिलीट करने को कहा और बताया कि यह CBI की रेड है। दूसरी टीम ने पकड़े गए शख्स से पूछताछ की। टीम ने बेसमेंट में तलाशी लेते हुए यूपी नंबर की ब्लैक मर्सडीज कार बरामद की। CBI ने कार के बोनट पर नोटों की गड्डियां रखकर फोटो खींचे।

विज्ञापन विभाग में तैनात था आरोपी

MCD सूत्रों के अनुसार, पकड़ा गया शख्स विज्ञापन विभाग में SSA (यूडीसी) के पद पर पिछले कई साल से तैनात है और उसका पार्किंग विभाग में दखल था। CBI उसे 25वीं मंजिल स्थित दफ्तर में भी ले गई, जहां दराजों और अलमारियों की तलाशी ली गई।

CBI ने दस्तावेज और रिकॉर्ड भी खंगाले

CBI टीम ने 25वीं मंजिल स्थित दफ्तर में तलाशी के दौरान जरूरी दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की भी जांच की। अधिकारियों ने अलमारियों और दराजों में रखी फाइलों को खंगाला और कुछ सामान व दस्तावेज अपने कब्जे में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *