June 5, 2026
petrol-pump-1-1774788182

अजय शास्त्री (संपादक)

बीसीआर न्यूज़/सूरत, गुजरात: आरोपियों का कहना था कि सरकार की तरफ से उपलब्ध कराया गया डीजल कम पैसे में मिल रहा है, जबकि वह बायो डीजल बेच रहे थे, जो बेहद हल्की क्वालिटी का होता है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

गुजरात के सूरत में पेट्रोल डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच मुनाफाखोरी के लिए सक्रिय हुए कालाबाजारियों पर सूरत की अमरोली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अमरोली के अंजनी केनाल स्थित संचालित एक अवैध पेट्रोल पंप का भंडाफोड़ करते हुए एक टैंकर, एक टेंपो समेत 22 लाख के सामान के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अमरोली से वेलेंजा जाने वाले मार्ग पर द्वारकाधीश टी स्टॉल की आड़ में यह गोरखधंधा चल रहा था। यहां किसी वैध अनुमति से खुलेआम कम गुणवत्ता वाला मिलावटी बायो डीजल, सरकारी डीजल के नाम पर काफी कम दाम में बेचा जा रहा था। आरोपियों द्वारा 75 रुपए प्रति लीटर की दर से डीजल बेचा जा रहा था। जिसे ग्राहकों को आकृषित किया जा सके।

दो आरोपी गिरफ्तार

डीजल के अवैध कारोबोर के बारे में गुप्त सूचना मिलने पर अमरोली पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(2) ओर 287 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पेट्रोलियन एक्ट 1934 ओर आवश्यक वस्तु अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कारवाई के दौरान पुलिस ने दो बड़े टैंकर , 800 लीटर हल्की गुणवत्ता वाला डीजल और 2 मोबाइल फोन बरामद कर आगे की जांच कर रही है।

गुजरात में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति

गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने शनिवार को कहा कि राज्य भर में गैस, पेट्रोल, डीजल और उर्वरक जैसी आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति है। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को लोगों तक आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तालमेल के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तेल और गैस कंपनियों के साथ लगातार समन्वय कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *