June 5, 2026
_Bigg Boss 17 fame Soniya Bansal Makes Striking Debut in Radha Rani-Inspired Ensemble, Blends Spirituality with Couture Elegance (3)

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक)

बीसीआर न्यूज़/मुंबई: बिग बॉस 17 से लोकप्रियता हासिल करने वाली अभिनेत्री सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करते हुए रेड कार्पेट पर एक खास और सांस्कृतिक रूप से प्रेरित अंदाज़ में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

अपनी आगामी पर्यावरण आधारित फिल्म The Last Breath का प्रतिनिधित्व करते हुए सोनिया ने इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक सौंदर्य को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया। उनका यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं बल्कि भारतीय परंपरा और भावनाओं का प्रतीक भी नजर आया।

अपने डेब्यू लुक के लिए अभिनेत्री ने मशहूर डिज़ाइनर डॉली जे द्वारा तैयार किया गया खास आउटफिट पहना। पेस्टल पिंक रंग के इस लहंगा-साड़ी फ्यूज़न आउटफिट पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई और गोल्ड डिटेलिंग की गई थी। सिर पर बेहद खूबसूरती से ओढ़ा गया शीयर दुपट्टा उनके पूरे लुक को राधा रानी की दिव्य छवि से प्रेरित बनाता दिखा।

सोनिया के लुक को एमरल्ड और अनकट डायमंड ज्वेलरी, पारंपरिक चूड़ियों और हाथों पर लगाए गए हल्के आलता ने और खास बना दिया। सॉफ्ट डेवी मेकअप, डिफाइंड आईज़ और छोटी सी बिंदी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाए, जबकि बालों में लगाया गया मोरपंख भारतीय पौराणिकता की प्रतीकात्मक झलक देता नजर आया।

अपने कान्स डेब्यू को लेकर सोनिया बंसल ने कहा,

“पहली बार कान्स के रेड कार्पेट पर चलना मेरे लिए किसी सपने जैसा है। मैं चाहती थी कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी मैं भारतीय संस्कृति से जुड़ी रहूं और कुछ ऐसा प्रस्तुत करूं जो हमेशा याद रखा जाए।”

फिल्म The Last Breath में सोनिया बंसल सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रही हैं, बल्कि बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के क्रिएटिव पहलुओं में भी योगदान दिया है। यह फिल्म वनों की कटाई जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दे को सामने लाती है। फिल्म में उनके साथ अभिनेता शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।

अपने इस डेब्यू के साथ सोनिया बंसल उन भारतीय कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं, जो कान्स जैसे वैश्विक मंच पर सिनेमा, संस्कृति और सामाजिक संदेश को एक साथ प्रस्तुत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *