November 16, 2026
Traffic Divert 15-16

अजय शास्त्री (संपादक व प्रकाशक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस ने छठ पूजा को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। कुछ रूटों पर डायवर्जन भी रहेगा। छठ पूजा के दौरान 15 और 16 नवंबर को यमुना घाटों और विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली और शाहदरा डिस्ट्रिक्ट के तहत आने वाले एरिया में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घाटों के आसपास के रास्तों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि शास्त्री पार्क से खजूरी चौक और वापस पुस्ता रोड, नानकसर टी-पॉइंट से सोनिया विहार टोल टैक्स और शांतिवन से श्मशान घाट तक के रास्ते पर जाने से बचें।

  • उत्तर, मध्य, पूर्वी और नई दिल्ली की ओर जाने वाले चालक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और जीटी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • नानकसर टी-पॉइंट से खजूरी चौक, आरटीसी पुस्ता रोड, सभापुर गांव होते हुए सोनिया विहार चौहान पट्टी जाने का विकल्प भी दिया गया है।
  • श्रद्धालुओं की गाड़ियों के लिए डीएनडी के पास यमुना खादर, वेस्ट विनोद नगर, खजूरी मेट्रो स्टेशन के पास, नानकसर गुरुद्वारा पार्किंग, पीपल्स ग्राउंड और पुराने लोहे के पुल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
  • इसके अलावा नंद नगरी, मंडोली टीला और पुस्ता रोड पर भी निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पुलिस ने लोगों से सड़क किनारे और प्रतिबंधित स्थानों पर गाड़ियां पार्क न करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *