July 23, 2026
Vadodara Bureao News

बीसीआर न्यूज़/वड़ोदरा, गुजरात: वडोदरा के कारेलीबाग क्षेत्र में एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने 3.47 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान का मुख्य दरवाजा और तिजोरियों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कुंभारवाड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, कारेलीबाग स्थित निरवाणा रेजीडेंसी के सामने कालाकुंज सोसायटी-3 में रहने वाले कीर्तन प्रकाशचंद्र दवे के बंद मकान में 21 जुलाई की शाम 5:45 बजे से 22 जुलाई की सुबह 10:00 बजे के बीच चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर पहले लोहे की जाली वाला दरवाजा खोलकर अंदर घुसे और फिर मुख्य लकड़ी के दरवाजे का कुंडा किसी औजार से तोड़कर मकान में प्रवेश किया।

इसके बाद चोरों ने पूजा कक्ष में रखी दो लकड़ी और एक लोहे की तिजोरी के ताले तोड़ दिए। तिजोरियों में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित कुल 3,47,700 रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित कीर्तन प्रकाशचंद्र दवे की शिकायत पर कुंभारवाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच पीएसआई एस.बी. कुंपावत कर रहे हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

रिपोर्टर: क्रुणाल पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *