July 23, 2026
Vadodara Railway News

बीसीआर न्यूज़/वड़ोदरा, गुजरात: वडोदरा रेलवे स्टेशन पर सीआईबी/बीआरसी की निगरानी ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल कार्यालय के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। युवक के बैग से विदेशी शराब और बीयर के टिन बरामद हुए।

पंचों की मौजूदगी में की गई जांच में 4 बडवाइज़र मैग्नम बीयर के टिन, 4 बोतल सिग्नेचर रेयर एज्ड व्हिस्की, 2 बोतल स्मिरनॉफ मिंटी जामुन वोडका तथा 2 बोतल ब्लैक डॉग ब्लेंडेड स्कॉच व्हिस्की सहित कुल ₹19,240 मूल्य की शराब जब्त की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान अनुप संतोष सोनकर के रूप में हुई।

पूछताछ में उसने बताया कि वह यह शराब दमण से अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी के लिए लेकर आया था। उसके पास शराब रखने का कोई वैध परमिट नहीं मिलने पर जीआरपी पुलिस ने गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी।

रिपोर्टर: क्रुणाल पटेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *