July 10, 2026
New Metro Route

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेलवे कॉर्पोरेशन ने चौथे चरण के तहत मैजेंटा लाइन के ‘इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर’ का निर्माण कार्य आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। सीएम रेखा गुप्ता की उपस्थिति में गुरुवार सराय रोहिल्ला मेट्रो स्टेशन साइट पर ‘डायाफ्राम वॉल’ के निर्माण के साथ हुई।

मेट्रो की सात लाइनों को जोड़गा कॉरिडोर

आपको बता दें कि यह पूरा कॉरिडोर लगभग 12.377 किलोमीटर लंबा होगा और इसे पूरी तरह से ‘भूमिगत’ यानी जमीन के नीचे बनाया जा रहा है। इस नए रूट पर कुल 10 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे। इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की 7 अलग-अलग लाइनों (जैसे ग्रीन, रेड, येलो, ऑरेंज, वॉयलेट और ब्लू लाइन) को आपस में जोड़ने के लिए इंटरचेंज की सुविधा देगा।

बिना ड्राइवर इस रूट पर चलेंगी मेट्रो

इस नए रूट के तैयार होने से सराय रोहिल्ला और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली सचिवालय, अरुण जेटली स्टेडियम, झंडेवालान मंदिर, इंडिया गेट और सेंट्रल विस्टा जैसे राजधानी के सबसे महत्वपूर्ण और व्यापारिक इलाकों तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। इस विस्तार के पूरा होते ही मैजेंटा लाइन दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा कॉरिडोर (करीब 89 किलोमीटर) बन जाएगी, जो बॉटेनिकल गार्डन से सीधे इंद्रलोक तक जाएगी। इस पूरे रूट पर मेट्रो पूरी तरह से ‘ड्राइवरलेस तकनीक से चलेगी।

इन कॉरिडोरों पर पहले ही चल रहा काम

मैजेंटा लाइन के जनकपुरी पश्चिम से आर.के. आश्रम मार्ग वाले प्रायोरिटी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य पहले से ही चल रहा है। इसमें से जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन (1.8 किमी) और दीपाली चौक से मजलिस पार्क (9.9 किमी) वाले हिस्से पहले ही परिचालित हो चुके हैं, जबकि बाकी हिस्से अलग-अलग चरणों में खुलेंगे। सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर पर भी निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *