July 5, 2026
Delhi Police on bcr news

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार व संपादक)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग के दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। दोनों बदमाशों की पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है, जो हरियाणा के हिसार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

लॉरेंस बिश्नोई और हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े इन दोनों बदमाशों पर हरियाणा के हांसी में एक जिम ट्रेनर की हत्या का गंभीर आरोप था, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। वहीं इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी हरियाणा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। सूचना मिलने पर दोनों टीमों बदमाशों को घेर लिया और सरेंडर के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर खोल दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू की, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस तुरंत दोनों को अस्पताल ले गई, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस मुठभेड़ में क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट स्पेशल सेल के कॉन्स्टेबल अंकित के पैर में गोली लगी है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *