August 3, 2026
Rape & Murder on BCR News

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है. बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अपने घर से गायब 12 वर्षीय बच्ची का शव नग्न अवस्था मे वैर रेलवे स्टेशन के पास कबाड़ में पड़ा मिला. मृतक बच्ची के शरीर पर चोट के निशान थे. वहीं, बच्ची के परिजन रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना स्थल से फॉरेंसिक टीम ने कुछ सबूत भी जुटाए हैं.

मामला बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के वैर स्टेशन के पास का है जहां चोला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12 वर्षीय छात्रा 31 जुलाई को दोपहर लगभग 3 बजे से घर से गायब थी. परिजन छात्रा को गांव मे ही तलाश करते रहे. वैर रेलवे स्टेशन के पास जब छात्रा का शव मिला तो मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. मौके पर पहुंचकर परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त की.

हत्यारों के एकनकाउंटर की मांग कर रहा परिवार

परिजनों का आरोप है कि बड़ी ही बेरहमी से बच्ची की हत्या की गई है. बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे. हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया है. पीड़ित परिवार आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहा है.

बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि हर एंगल से जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्हें इसी भाषा में जवाब दिया जाएगा. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

बीजेपी विधायक ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा

वहीं, सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पर पीड़ित परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए. विधायक लक्ष्मी राज सिंह ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. बहुत जल्द वो सलाखों के पीछे होंगे. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वहीं, मृतक बच्ची की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद है पता चल पाएगा कि हत्या से पहले छात्रा के साथ रेप किया गया है या नहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *