November 9, 2026
Delhi Pollution at Diwali

अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिवाली के दिन हवा दमघोंटू हो गई। रात 10 बजे से ही स्मॉग की मोटी परत छाई गई है, और रात के 11:30 तक दिल्ली का AQI 1200 के पार पहुँच गया था। प्रतिबंध के बावजूद भी दिल्ली में शाम से ही जमकर आतिशबाजी हुई। सुप्रीम कोर्ट की ओर से पटाखे जलाने के लिए निर्धारित समय के दौरान तो शांति रही, लेकिन करीब शाम 5 बजे से ही पटाखों की आवाज सुनाई देने लगी। हवा की रफ्तार भी काफी कम रही।

आज कितना रहा दिल्ली का AQI

इस बार दिवाली के दिन 10 सालों की सबसे प्रदूषित और 11 सालों की दूसरी सबसे प्रदूषित स्थिति रही। पूर्वानुमान के अनुसार, 8 और 9 नवंबर को प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच सकता है। CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत एक्यूआई 1747 दर्ज किया गया, जो एक नया रिकॉर्ड बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *