June 14, 2026
dheere-dheeere-mp3

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1701 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="1449814373" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

यो-यो हनी सिंह का गाना ‘धीरे-धीरे’ हुआ सुपरहिट

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (मुंबई): यो-यो हनी सिंह की आवाज में गाया गया गाना ‘धीरे धीरे’ यू ट्यूब पर दस करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है और यह बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ा हिट गाना बन गया है। टी-सीरिज द्वारा निर्मित इस गाने को ऋतिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। 31 अगस्त 2015 को इस गाने को हाॅटस्टार पर रिलीज किया गया था अौर एक सितंबर को यूट्यूब पर। यू ट्यूब ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ‘धीरे धीरे’ न सिर्फ बाॅलीवुड बल्कि भारतीय संगीत के मामले में सबसे ज्यादा बार देखा गया है। यह गाना 1990 में रिलीज हुई फिल्म ‘आशिकी’ के गाने का रिमेक है।

निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में इस गाने का वीडियो तुर्की के खूबसूरत शहर अंतालया में फिल्माया गया था। रिलीज के चार दिन के अंदर ही 50 लाख और पहले सप्ताह में एक करोड़ 80 लाख बार इस गाने को यू ट्यूब पर देखा गया था। सितंबर 2015 में ही बीबीसी के एशियाई डाउनलाॅड चार्ट में पहले स्थान पर था। ऋतिक ने इस गाने की सफलता पर कहा, “मैंने इस वीडियो में बहुत ही साधारण तरीके से ढेर सारा प्यार दिया और यह कमाल कर गया, भूषण और पूरी टीम के इतिहास का हिस्सा बनने से मैं बहुत खुश हूं, यह अद्भुत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *