अजय शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार)
बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एसआइआर का काम बहुत ही जोरोशोरों से चल रहा है, इस कार्य को आसान बनाने के लिए सभी आरडब्ल्यूए को बीएलओ का साथ देना चाहिए ताकि एसआइआर का यह अभियान सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
आपको बता दें कि एसआइआर हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि देश के विकास के लिए हमारा एक एक वोट बहुत ही कीमती होता है।
आज हम बात कर रहे हैं दिल्ली पीतमपुरा के वीपी ब्लॉक की जहाँ पर एसआइआर के लिए बीएलओ घर-घर जाकर एसआइआर के फॉर्म बाँट रहे हैं, जिसमे कई मुश्किलें आ रही हैं जैसे घर बंद मिलता है या फिर कोई अनेकों प्रश्न करता है तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए वीपी ब्लॉक की आरडब्ल्यूए ने एसआईआर को सुगम बनाने के लिए वीपी ब्लॉक के मंदिर में एक कैंप का आयोजन किया है जिसमे सभी ब्लॉक वासियों ने स्वयं आकर बीएलओ से फॉर्म ग्रहण किये।
वीपी ब्लॉक आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष का कहना है कि हमें कई दिनों से ये शिकायत मिल रही थी कि हमें एसआईआर का फॉर्म नहीं मिला है, बीएलओ का नम्बर नहीं मिलता, कौन है हमारे यहाँ का बीएलओ, तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आरडब्ल्यूए ने इस कैंप की व्यवस्था कराई, वीपी ब्लॉक के निवासियों ने आरडब्ल्यूए के इस कार्य की बहुत ही सराहना की और धन्यवाद किया।
इस मौके पर आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पीएल शर्मा, मंदिर के अध्यक्ष पंडित लीलाधर, सेक्रेटरी अनूप बीएलओ नरेंदर शर्मा व बीएलओ जगदीश ग्रोवर के अलावा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।
