June 15, 2026
vivek with family

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): हर कोई नये साल का आगाज अपने परिजनों के साथ करना चाहता हैं। और बॉलीवुड हस्तियाँ भी इसमें शामिल हैं। उन्हें भी अपने ग्लैमरस दुनिया से दूर जाकर अपनों के साथ नया साल मनाना पसंद होता हैं।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने परिवार को इस साल नये साल की खुशियाँ मनाने के लिए उत्तराखंड लेकर गयें हैं। जबकिं कई सारी बॉलीवुड हस्तियाँ इस वक्त विदेशों में जाकर अपना नया साल मनाना चाहती हैं। ऐसे में विवेक ने एक अच्छे पिता की जिम्मेदारी संभालते हुए भारत में नया साल मनाना सही समझा हैं।

सूत्रों के अनुसार, “विवेक अपने परिवार के साथ दो हफ्तों की छुटियाँ मनाने के लिए निकल गयें हैं। वह महाराष्ट्र और उत्तराखंड के बाहरी इलाकों में घुम रहें हैं। वह अपने परिवार के साथ उत्तराखंड के कुछ मंदिरों में भी दर्शन करने के लिए जायेंगें। वह जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान में भी जा रहें हैं। जिसके बाद वह नैनिताल, कसौली, औली भी जायेंगें। साथ ही, महाराष्ट्र के समुद्री बीच पर जा कर अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनायेंगें।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *