March 13, 2026
Suresh

अजय शास्त्री
बीसीआर न्यूज़

नई दिल्ली।
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना की वजह से निधन हो गया। 65 साल के अंगड़ी को 11 सितंबर को कोरोना हुआ था। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। अंगड़ी कर्नाटक के बेलगाम से लोकसभा सदस्य थे।

पॉजिटिव पाए जाने के बाद अंगड़ी ने ट्वीट किया था- मैं कोरोना जांच के बाद संक्रमित पाया गया हूं। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह मान रहा हूं। मैं बीते दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी भी तरह का लक्षण नजर आने पर जांच करवाएं।

मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई

वे मंत्रिमंडल के पहले सदस्य हैं, जिनकी कोरोना से जान गई है। सुरेश अंगड़ी कर्नाटक के बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे 2004, 2014 और 2019 में चुने गए थे। बेलगावी के कोप्पा गांव में जन्मे सुरेश अंगड़ी ने जिले के राजा लखमगौदा लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री ली है।

मोदी का ट्वीटः

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- सुरेश अंगड़ी असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत की थी। वे समर्पित सांसद और प्रभावशाली मंत्री थे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम नरेश का ट्वीटः

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- मैं हमेशा मुस्कुराते रहने वाले अंगड़ी जी को याद करता हूं। उनके बार में यह दुखद समाचार सुनकर काफी दुख हुआ। ​​​​​​​

Leave a Reply