June 6, 2026
Sanjay Raut

अजय शास्त्री
बीसीआर न्यूज़

मुंबई।
सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में बॉलीवुड से ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जद में कई बड़ी हस्तियों के नाम आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। जांच एजेंसी लगातार ड्रग्स से जुड़े बॉलीवुड के तार को खंगालने में जुटी है कि आखिर ये कितने गहरे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र की सत्ताधारी पार्टी शिवसेना ने जहां बॉलीवुड का बचाव किया तो वहीं एनसीबी को इस मामले के तार बेपर्दा करने को लेकर कठघड़े में भी खड़ा किया।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का काम ड्रग्स की तस्करी को रोकना है, लेकिन वे एक के बाद दूसरे लोगों को बुला रहे हैं। किस क्षेत्र में लत नहीं है? किसी को पैसे का लत है तो किसी को कुछ और चीज का।

संजय राउत बोले- कहां नहीं है लत?

गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मौत केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई लोगों की गिरफ्तारी के बाद ड्रग्स कनेक्शन का तार दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर समेत अन्य अभिनेत्रियों तक जा पहुंचा है। दीपिका को एनसीबी ने शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। दीपिका गुरुवार को ही गोवा से मुंबई आ चुकी हैं। एनसीबी ने दीपिका पादुकोण को साल 2017 की ड्रग्स चैट को लेकर समन जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *