June 14, 2026
delhi kuda

<script async src="//pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script> <!-- 1850 BCR --> <ins class="adsbygoogle" style="display:block" data-ad-client="ca-pub-3954683617932208" data-ad-slot="5499957173" data-ad-format="auto"></ins> <script> (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); </script>

‘कचरा-कचरा’ हुई दिल्ली, जिम्मेदार कौन ?

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

बीसीआर न्यूज़ (नई दिल्ली): राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए इससे बुरी स्थिति और क्या हो सकती है कि दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने तनख्वाह न मिलने की वजह से कूड़ा उठाना बंद कर दिया हो। पूरी दिल्ली में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है और शहर के हुक्मरान समस्या समाधान की जगह एक-दूसरे पर आरोप थोपने की राजनीति में लगे हुए हैं।

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

आम जनता के हाल बेहाल

दिल्ली नगर निगम और दिल्ली सरकार की आपसी खींचतान में निगम कर्मचारी ही नहीं अब आम जनता भी परेशान हो गई है। इन सब की लड़ाई में पिस रहे हैं तो दिल्ली और दिल्लीवाले। दिल्ली में वैसे ही कूड़े की समस्या काफी बढ़ी है पर जब सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएं तो हालात बद से बदतर हो जाते हैं।

सड़कों पर कूड़ा ही कूड़ा

निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से जहांगीरपुरी, महेन्द्रा पार्क, लाल बाग़, संत नगर, नत्थूपुरा में जगह-जगह कूड़े के ढेर पड़े हैं। महेंद्रा पार्क और जहांगीरपुरी की मेन सड़क कूड़े से बंद होने के कगार पर है लेकिन यहां कोई व्यवस्था नहीं है।

 

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एक दूसरे पर उंगली उठा रहे नेता

वहीं तनख्वाह की मांग को लेकर निगमकर्मी हड़ताल पर बैठे हैं और संसद से लेकर विधानसभा और निगम में बैठे जनप्रतिनिधि शांत बैठे हैं। दिल्ली सरकार कह रही है कि उन्होंने निगम के हिस्से का एक-एक पाई दे दी है लेकिन निगम में शासित भाजपा ने इस पैसे को दूसरे मद में खर्च कर दिया। निगमकर्मियों के वेतन पर खुद मुख्यमंत्री इतना बिफर गए कि महापौर को पॉलिटिकल एनिमल तक कह दिया।

भाजपा-कांग्रेस-आप की आरोप राजनीति

वहीं निगम में काबिज भाजपा कह रही है कि उन्हें अभी तक पूरा पैसा नहीं मिला है। जिसकी वजह से निगमकर्मियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। तीसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निगमकर्मियों की समस्याओं पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस पार्टी दिल्ली को हड़ताल की राजधानी बनाने का आरोप लगा रही है।

 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सैलरी नहीं तो काम कैसे

दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है उन्हें कई महीनों से सैलरी नहीं मिल रही, वो भूखे पेट कैसे सफाई करें। अभी दिल्ली से डेंगू का डंक खत्म ही नहीं हुआ है और स्वाइन फ्लू पैर पसार रहा है। ऐसे में सड़कों पर फैल रहे कचरे से दिल्ली महामारी की दहलीज पर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *