July 6, 2026
Traffic Diversion

अजय शास्त्री (वरिठ पत्रकार)

बीसीआर न्यूज़/नई दिल्ली: दिल्ली में स्वामी नारायण मार्ग एक महीने के लिए यानि 3 अगस्त तक बंद रहेगा. यहां 24 घंटे डायवर्जन लागू होगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का सुझाव दिया है.

राजधानी दिल्ली में सफर करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है. लोक निर्माण विभाग की ओर से स्वामी नारायण मार्ग पर सीसी रोड निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार स्वामी नारायण मार्ग पर नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट तक का हिस्सा 3 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा. इस दौरान सामान्य आवाजाही की अनुमति नहीं होगी.

निर्माण कार्य सही ढंग से पूरा करने के लिए 24 घंटे ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रूट प्लान बना लें.

निर्माण कार्य के दौरान सबसे अधिक असर स्वामी नारायण मार्ग के उस हिस्से पर पड़ेगा जो नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच स्थित है. ऐसे में वैकल्पिक रास्ते के तौर पर चौकी नंबर-2 से स्वामी नारायण मार्ग होते हुए शास्त्री नगर की ओर जाने वाले वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बांदा बैरागी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य की अवधि के दौरान स्वामी नारायण मार्ग के प्रभावित हिस्से से यात्रा करने से बचें. यदि इस क्षेत्र से गुजरना जरूरी हो तो वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और अतिरिक्त समय लेकर निकलें.

यातायात से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया, वाट्सएप नंबर 8750871493 व हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें.

बता दें कि यह निर्माण कार्य मुख्य रूप से स्वामी नारायण मार्ग के नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट तक के हिस्से पर होगा. ऐसे में चौकी नंबर-2 से स्वामी नारायण मार्ग होते हुए शास्त्री नगर की ओर जाने वाले वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बांदा बैरागी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *